अलीगढ़ के अतरौली में 30 अगस्त को सैनिक और पुलिस कर्मियों के बीच हुई मारपीट के मामले में तनाव बढ़ गया है। थाने पर सैनिकों के समर्थन में भीड़ जमा हो गई है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए दोनों सैनिकों को उनकी पत्नी और परिजनों से नहीं मिलने दिया गया। दोनों फौजी इस वक्त कहां हैं, ये भी परिजनों को नहीं बताया जा रहा। इसी बात को लेकरक कोतवाली में लोगों ने जमकर हंगामा किया। कोतवाली में पुलिस और पीएसी तैनात है। कोतवाल और एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार की आर्मी अधिकारियो से बातचीत जारी है। सैनिक अजीत की पत्नी ने मारपीट के आरोप भी लगाए हैं।