लीगढ़ के अतरौली थाना अंतर्गत कुंजलपुर गांव के नाबालिग भाई-बहन को लाठी डंडों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर में तैनात दरोगा भीम प्रकाश और उसका बरेली में तैनात भाई लखमीचंद छुट्टी पर गांव आए। कुत्ते के द्वारा काटने को लेकर दोनों भाईयों ने दबंगई की हद पार कर दी। वायरल वीडियो में दरोगा और सिपाही दोनों भाई लाठी-डंडा लेकर एक नाबालिग लड़के को पीट रहे हैं। उसे बचाने के लिए उसकी नाबालिग बहन आई तो दोनों ने उसको भी नहीं बख्शा। दोनों भाईयों ने भाई-बहन को जमकर लाठी-डंडों से पीटा। जिससे भाई और बहन को गंभीर चोटें आईं। यह वीडियो 14 जून का बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर दबंग दरोगा और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।