अतरौली कस्बे के कन्या क्रमोत्तर जूनियर हाईस्कूल की कक्षा चार की छात्रा पूजा की टीसी प्रधानाध्यापिका ने काटकर स्कूल से बाहर कर दिया है। इससे छात्रा परेशान है। उसका कहना है कि पढ़ना चाहती है, लेकिन टीसी काट देने से वह स्कूल नहीं जा पा रही है। उसकी मां ने बीएसए को पत्र लिखकर बेटी को उसी स्कूल में पढ़ाने की गुहार लगाई है।