अलीगढ़ के अकराबाद थाना अंतर्गत गांव सिकंदरपुर में 3 जुलाई को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो राहगीरों में सुबह करीब छह बजे टक्कर मार दी, जिसमें दो व्यक्ति अनमोल व बबलू की मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ड्राइवर को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है व अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है ।