बिहार के गया जनपद के थाना बाराचारी के गांव लाडू निवासी रवि पुत्र विशेष गांव बहादुरपुर के पास एक ईंट-भट्ठे पर परिवार सहित मजदूरी करता था। सोमवार की शाम गांव के समीप तालाब में तैर रही बतखों को पकड़ने के लिए वह तालाब में उतर गया। तीन बतख उसने पकड़ ली। चौथी बतख को पकड़ने के चक्कर में वह गहरे पानी में चला गया, और डूब गया।