फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र में गांव भिलावटी के रास्ते पर झाड़ियों में पेड़ के नीचे पड़ा मिला नवजात

अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड से गांव भिलावटी की ओर जाने वाले रास्ते पर 21 जून को पेड़ के नीचे राहगीरों को एक नवजात पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गांव भिलावटी निवासी नीरज कुमार ने बताया है कि 21 जून की दोपहर वह जीटी रोड से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास रास्ते के किनारे झाड़ियों में पेड़ के नीचे एक शिशु पड़ा दिखाई दिया। शिशु को देखकर रहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। झाड़ियों में उसे कौन छोड़कर चला गया इसकी जानकारी नहीं हो पाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें