अलीगढ़ एयरपोर्ट पर 16 मई को आतंकवादी हमले से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों की तैयारी का आकलन करना था। मॉक ड्रिल के दौरान चार आतंकवादियों ने पैरामीटर वॉल को फांदकर पार्किंग एरिया में प्रवेश किया और व्हीकल गेट पर हमला कर दिया। व्हीकल गेट पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत हैंडसेट के माध्यम से हमले की सूचना दी। आतंकवादियों ने ड्यूटी पर तैनात जवान को घायल कर दिया और गेट खोलकर एटीसी टावर पर कब्जा करने का प्रयास किया।