फॉर्म भरने के बाद छात्रवृत्ति न आने और फॉर्म के रिजेक्ट होने से गुस्साए छात्र-छात्राओं के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर आधा घंटे तक जमकर हंगामा और नारेबाजी की। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों से उनकी खिंचातानी भी हुई। बताया जा रहा है कि विद्यार्थी परिषद के सह संगठन मंत्री विशवेंद्र ने डीएम की टेबल में हाथ मार कर अपना गुस्सा जाहिर किया। हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी, सीओ और कई थानों का फाॅर्स वहां पहुंच गया। अंतत: हंगामे के बाद डीएम संजीव रंजन को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप दिया गया।