अलीगढ़ में संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर बैठे एजेंट दावा करते हैं कि ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) जारी करना हो या वाहन को बेचने के बाद उसकी एनओसी जारी करवानी हो। इन सभी के लिए इन एजेंट के पास व्यवस्था है। आरटीओ कार्यालय के सामने ही एजेंटों का पूरा मार्केट है। यहां पर बैठे एजेंटों का दावा है कि सिर्फ छह हजार दें, ड्राइविंग टेस्ट देने की जरूरत ही नहीं है। आवेदक को सिर्फ एक बार फोटो खिंचाने आना है। इसके चार पांच दिन बाद लाइसेंस उसके हाथों में होगा। ऐसे ही कार बेचने के बाद जिसको बेची है उसे भी आने की जरूरत नहीं। न गाड़ी को लाने की जरूरत है। पैसे दो एनओसी हाथ में आ जाएगी। इन सभी को अमर उजाला ने अपने कैमरे में कैेद किया।