सीओ बरला गर्वित सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को अभियुक्तों ने बन्द बॉडी कैन्टर से सील व ताला तोड़कर 78 कार्टून रजनीगंधा के चोरी कर लिया। थाना अकराबाद पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात ने आठ अभियुक्तों को मय चोरी के माल, घटना में प्रयुक्त वाहन, अवैध तमंचा, कारतूस व 1,41,000 रुपये सहित गिरफ्तार किया।