भारत सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर अकराबाद में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर शुरू हुआ। मानवेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी और राहुल सिंह ब्लॉक प्रमुख ने शिविर का उद्घाटन किया। इसमें सरकार के सुशासन और विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को योजनाएं उपलब्ध कराई गईं। भाजपा जिला महामंत्री शल्यराज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।