आयशा तारीन मॉडर्न पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव जश्न-ए-तरीनियंस 30 दिसंबर को है। बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह मुख्य अतिथि बतौर शिरकत करेंगे। वहां प्रदर्शनी, अभिनेता धर्मेंद्र व पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की याद में म्यूजिकल प्रोग्राम, खेल प्रतिभाओं पर कार्यक्रम, पुराने विद्यार्थियों के लिए अलुमनी मीट व शुफी नाइट का आयोजन किया जाएगा। स्कूल प्रबंधक शहनवाज खान, एसईओ सुमय्या नाहिद, प्रधानाचार्य सूबूही खान, संगीता अग्रवाल, अब्दुलाह नदीम तरीन आदि मौजूद रहे।