गुरुवार सुबह यूपी के अलीगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ हरदुआगंज की मछुआ नहर की कोठी में हुई, जिसमे दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। ये मुठभेड़ करीब एक घंटे चली जिसमें एसओ पाली भी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।