अलीगढ़ के गांव जामुनका में दीवार की चिनाई करने के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई, जिसे बचाने के चक्कर में उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गांववालों ने बताया की मृतक को करंट लगते देख उन्होने बिजली कटवाने के लिए बिजली विभाग को फोन भी किया मगर किसी ने फोन नहीं उठाया।