फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मानवाधिकारों के लिए जागरूक करेगा युवा अधिवक्ता संघ

अरुन पाराशर Updated Wed, 10 Dec 2025 10:55 PM IST

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर युवा अधिवक्ता संघ आगरा मंडल की तरफ से लोगों को कानून की जानकारी देने के लिए बुकलेट का विमोचन कर वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार मलिक रहे। युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि उनका संघ पिछले 10 सालों से लगातार मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता शिविर, वाद विवाद प्रतियोगिता कराने के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगा रहा है। इस बार 120 पन्नों की बुकलेट प्रिंट कराई है, जिसमें आम जनता के लिए मानव अधिकार जागरूकता संबंधी जानकारियां, मानव अधिकार आयोग में शिकायत कैसे करें? आयोग में लेकर पीड़ित कैसे जाएं और उनकी समस्या का समाधान कैसे होगा? इसकी पूरी जानकारी बुकलेट में दी गई है। विमोचन में प्रोफेसर डॉ. अरविंद मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश कुमार वर्मा, नरेंद्र शर्मा, मनोज गुर्जर, एसपी सिंह, देव कुमार गौतम, नरेश पारस, अनूप कुमार शर्मा व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें