फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कैलाश महादेव के गर्भगृह तक पहुंचा यमुना का पानी, गांव के मार्ग हुए जलमग्न

यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कैलाश महादेव के गर्भगृह और गांव में तीन से चार फीट तक पानी पहुंच गया है। बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। जिला प्रशासन ने पहले ही लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दे दी थी। हालांकि कुछ लोग सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं इसके अलावा कई लोगों ने अपने घर का सामान छत पर रख लिया है। लोगों का कहना है कि कल शाम को प्रशासन की ओर से खाना आया था। लेकिन आज अभी तक खाना नहीं मिला है। घरों में पानी आने की वजह से बहुत सारा सामान भी खराब हो गया है। वहीं कैलाश महादेव मंदिर में गर्भगृह में पानी भरने की वजह से सभी दरवाजे बंद कर सिर्फ एक ही दरवाजा खोल रखा है। जिसके बाहर से ही भक्त दर्शन कर रहे हैं। भक्तों की आस्था पानी से भी कम नहीं हुई है। महादेव के दर्शन करने के लिए सैकड़ों भक्त मंदिर पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें