फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यमुना एक्सप्रेस-वे का काला इतिहास...2019 में झपकी ने ली थी 29 लोगों की जान

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे का यह कोई पहला मामला नहीं है। जुलाई 2019 में झरना नाला के पास हुए भीषण हादसे में 29 लोगों की जान चली गई थी और 27 लोग घायल हुए थे। घायलों को ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला था। यह हादसा 8 जुलाई 2019 को तड़के चार बजे हुआ था। अवध डिपो की एसी जनरथ बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी लगने से अनियंत्रित हो गई। बस पहले एक फुट ऊंचे डिवाइडर पर करीब 20 मीटर तक चली फिर चार फीट ऊंची रेलिंग से टकराई तो बस के अगले पहिये निकल गए, लेकिन रफ्तार इतनी तेज थी कि बस रेलिंग पर चढ़ गई और करीब 20 फीट घिसटने के बाद 40 फीट नीचे झरना नाले में गिरी थी। नाले में बस के गिरने से बस में सवार 56 लोगों में से ड्राइवर समेत 29 की मौत हो गई थी। 27 लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें