आगरा में एसएन मेडिकल काॅलेज के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग तथा एसोसिएशन ऑफ फिजियोलॉजिस्ट आगरा द्वारा साइको न्यूरो फिजियोलॉजी विषय पर एक विशेष शैक्षणिक व वैज्ञानिक आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक दिवसीय कार्यशाला और द्विदिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्मिलित हैं। इस आयोजन में देशभर के चिकित्सा महाविद्यालयों से लगभग 200 से 250 विशेषज्ञ चिकित्सकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। 27 मार्च को कार्यशाला का आयोजन एसएन मेडिकल काॅलेज के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग में होगा। वहीं इसके बाद 29 मार्च को राष्ट्रीय सम्मेलन आगरा क्लब में होगा।