आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के खड़वाई गांव में मंगलवार शाम 7.30 बजे गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बेकाबू इको वैन महिलाओं और बच्चों की भीड़ में घुस गई। इस हादसे में 15 महिलाएं और 3 बच्चे घायल हो गए, गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई महिलाएं गांव में पारंपरिक कुआँ पूजन के लिए रुनकता-रायभा मार्ग से होकर जा रही थीं, तभी अचानक एक तेज़ रफ्तार इको वैन ने नियंत्रण खो दिया और सीधे भीड़ में जा घुसी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।घटना के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालात का जायजा लिया और घायलों से बातचीत की। फरार चालक की तलाश जारी है।