आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में सर्दी से त्वचा रोग, हड्डी रोग, वायरल बुखार और निमोनिया के मरीज बढ़ रहे हैं रोजाना 3000 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता का कहना है कि सर्दी में जोड़ों में दर्द, गठिया, पुरानी चोट के दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है । त्वचा में एलर्जी के मामले और बढ़ गए हैं। कई मरीज साफ सफाई की अनदेखी करने से यह दिक्कत ज्यादा बढ़ रही है। ठंड लगने से बच्चों में निमोनिया और वायरल फीवर के मामले ज्यादा आ रहे हैं । कई मरीजों को प्रदूषण होने के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है।