फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्पोर्ट्स फिएस्टा टेबल टेनिस टूर्नामेंट के विजेताओं को मिले पुरस्कार

आगरा क्लब में स्पोर्ट्स फिएस्टा टेबल टेनिस टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि रक्षा संपदा अधिकारी यशपाल सिंह ने सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। आगरा क्लब का इस प्रकार के खेल महोत्सव का आयोजन करना सराहनीय है, जिससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक शानदार मंच मिल रहा है। संचालन हार्दिक पालीवाल ने किया। निर्णायक मंडल में ऋषि गर्ग, साहिल, वंश सिंह एवं भव्य की मुख्य भूमिका रही। इस दौरान क्लब के सचिव राहुल पालीवाल, सौरभ अग्रवाल, विनोद शीतलानी, पवन मंगल, मनीष गुडवानी, सौरभ पोद्दार, नंदी रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें