फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के इंजन को चेन से बांधा...इसलिए पहियों में लगाए ताले, वजह जान चाैंक जाएंगे आप

क्या आपने कभी ट्रेन के इंजन को लोहे की जंजीरों से बंधा हुआ देखा है? क्या इंजन के पहियों में मोटे ताले लगे देखे हैं? क्या इंजन को चोरी होने से बचाने के लिए किया जा रहा ये इंतजाम? हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं। ईदगाह आगरा जंक्शन पर रेलवे लाइन पर खड़े कुछ इंजन के पहियों को लोहे की मोटी चेन से बांध दिया गया है और चेनों में ताले लगा दिए हैं। यात्रियों ने भी जब यह माजरा देखा तो वह भी चौंक गए। रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन पर खड़े इंजनों के पहियों में लोहे की चेन इसलिए लगा रखी है, जिससे कि वह ढलान या चढ़ाई होने पर आगे या पीछे न हो जाएं। उन्होंने बताया कि ऐसे इंजनों के पास से अगर कोई तेज रफ्तार ट्रेन निकलती है, तो हवा के दबाव की वजह से यह इंजन आगे या पीछे हो सकते हैं। इसी वजह से इनके पहियों में मोटी चेन बांधकर और लकड़ी के गुटके लगाकर रखा जाता है। यह कार्य सुरक्षा के लिहाज से किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें