फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेरागढ़-अंगूठी में बनेंगे वेटलैंड, 55 लाख पौधों का होगा ऑडिट

आगरा। खेरागढ़ के नगला ग्राम और अंगूठी में वेटलैंड बनाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव शासन ने मंजूर कर लिया है। जल्द ही शासनादेश के साथ बजट जारी कर दिया जाएगा। इससे जीवजंतु संरक्षित होंगे। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बीते साल लगे 55 लाख पौधों का भी ऑडिट होगा। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ये बिंदु तय हुए। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में 100 नए वेटलैंड बनाने की योजना है। इसके तहत आगरा और प्रयागराज के दो-दो क्षेत्र चुने गए हैं। बिचपुरी के अंगूठी और खेरागढ़ के नगला ग्राम में 2-2 हेक्टेयर क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। आगरा में अभी तक रामसर साइट के रूप में दर्ज सूर सरोवर ही वेटलैंड है। दो नए वेटलैंड बनने से क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जलीय वनस्पति और जीव संरक्षित होंगे, इससे पर्यावरण संतुलित होगा। धांधूपुरा और ताजगंज क्षेत्र के छोटे नालों को यमुना में सीधे रोकने के लिए 10 एसटीपी के लिए संबंधित विभागों से एनओसी मिल गई है। इनका कार्य जल्द शुरू होगा। मऊ रोड पर सिटी फॉरेस्ट को ताज नेचर वॉक की तरह विकसित किया जाएगा। इसमें झूले, पार्क समेत अन्य मनोरंजक साधन बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें