फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छह लेन के होंगे वाटर वर्क्स और भगवान टॉकीज फ्लाईओवर

Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 01:19 PM IST

आगरा। वाटरवर्क्स और भगवान टॉकीज फ्लाईओवर छह लेन के होंगे। इसके लिए एनएचएआई सर्वे करा रहा है। टीम ने ड्रोन सर्वे का काम पूरा कर लिया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी। वाटरवर्क्स और भगवान टॉकीज फ्लाईओवर अभी चार लेन के हैं और हाईवे छह लेन का है। ऐसे में फ्लाईओवर संकरा होने से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसी को देखते हुए फ्लाईओवर को चौड़ा करने की योजना है। इसके लिए एनएचएआई की टीम चरणबद्ध सर्वे कर रही है। ड्रोन से भी सर्वे किया गया है। इसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है। तकनीकी टीम फ्लाईओवर के आसपास और मेट्रो के कॉरिडोर की भी रिपोर्ट बना ही है। सर्वे पूरा होने पर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। उसके बाद प्रस्ताव बनेगा। मंजूरी मिलने पर वाटर वर्क्स और भगवान टॉकीज फ्लाईओवर को चौड़ा किया जाएगा। एनएचएआई के घटना प्रबंधक दीपक खटाना ने बताया कि भगवान टॉकीज फ्लाईओवर और वाटर वर्क्स करीब 30 साल पहले बने थे। उस वक्त वाहनों के भार को देखते हुए फोर लेन बनाया गया था। अब इसे चौड़ा करने की योजना है। इसके लिए टीम सर्वे कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें