आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि हरियाणा निवासी गौरव पर सिकंदरा थाना में गैंगस्टर का मामला दर्ज है। शुक्रवार रात उसे गांव सींगना के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। उसके ऊपर चोरी के मामले दर्ज हैं।