फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जलभराव से परेशान ग्रामीण, तालाब के पानी में किया प्रदर्शन

आगरा के मलपुरा के विकासखंड अकोला की ग्राम पंचायत मनकेंडा में अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यहां प्राथमिक विद्यालय के बाहर जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाब का पानी ओवरफ्लो होने की वजह से गांव की गलियों में भी पानी भर गया था। समाजसेवी सावित्री चाहर ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया। खुद तालाब में जल समाधि लेने के लिए उतर गईं। तालाब के पानी में बैठ गईं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों की समस्या को नहीं समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होगा जब तक वह तालाब से बाहर नहीं निकलेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें