फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क किनारे मोर को नोच रहे थे कुत्ते, पुलिसकर्मी ने बचाई जान

बाह। इटावा-बाह-बटेश्वर बाईपास पर सोमवार को चीता मोबाइल पुलिस की तत्परता से राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बच गई। सड़क किनारे कुत्ते मोर को नोच रहे थे। चीता मोबाइल पर तैनात हेड कांस्टेबल सचिन यादव ने बताया कि कुत्तों के चंगुल से घायल मोर को मुक्त कराया। इसके बाद चीता मोबाइल ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी को मोर सुपुर्द किया। वन विभाग टीम ने घायल मोर का इलाज कराया और रेंज में रख कर उसकी देख-रेख की जा रही है। पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचने पर स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें