आगरा के बाह के बड़ागांव में रविवार की रात अंकुश ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। बाह पुलिस छदामीमठ के पास चेकिंग कर रही थी। देर रात स्टेशन मार्ग पर युवक को टोका और रोका तो वह पुलिस को देख कर भागने लगा। बाह पुलिस के मुताबिक घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए बड़ागांव के अंकुश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक बड़ागांव में झगड़ा के दौरान फायरिंग कर उसने दहशत फैलाई थी। आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश किया है।