आगरा। अस्पताल-पैथोलॉजी के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए लगाए प्रमाणपत्रों की जांच लापरवाही सामने आ रही है। आईसीयू में खामियां हैं, तो आग से निपटने के उपकरण भी खराब हैं। ऑडिट रिपोर्ट भी नहीं लगाई है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे अस्पतालों की सूची बनाकर नोटिस जारी कर रहा है।