फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, साथी घायल

आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र के नोएडा कट स्थित जीटी कोल्ड स्टोर के सामने हाईवे पर सोमवार देर रात करीब एक बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला चूरा निवासी 27 वर्षीय ऑटो चालक सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल कुबेरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें