फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वृंदावन में पुलिसकर्मी ने की ऐसी हरकत, फिर महिला का गुस्सा देख छूटे पसीने

Mon, 02 Oct 2023 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

वृंदावन के कैलाश नगर मोड़ पर बाजार से घर जा रही महिला का पुलिसकर्मी ने ऑटो रोक लिया। महिला को आधार कार्ड दिखाने पर भी घर नहीं जाने दिया। महिला को लात मारने के साथ ही उसके पति की लाठी से पिटाई कर दी। इस पर महिला ने पुलिसकर्मी पर चप्पल बरसा दीं। महिला ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली और उससे पुलिसकर्मी की शिकायत की। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

कैलाश नगर निवासी सुनीता शर्मा ने बताया कि उनके घर में निर्माण कर चल रहा है। वे अपने पति के साथ ऑटो से घर में लगाने के लिए टाइल्स लेकर ऑटो से बाजार से आ रही थीं। कैलाश नगर के मोड पर तैनात सिपाही इंद्रजीत ने उन्हें रोक लिया। महिला का आरोप है कि सिपाही ने वहां से निकलने के 500 रुपए की मांग की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें