आगरा में हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु के ताल के सामने मथुरा की ओर से आ रही सवारियों से भरी वैन सोमवार की रात को डिवाइडर पर चढ़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहगीरों ने वैन के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। दंपती सहित चार लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।