फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धर्मांतरण का एक और गिरोह...छह राज्यों से 10 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

आगरा में सदर क्षेत्र की रहने वाली दो सगी नाबालिग बहनों के अपहरण और धर्मांतरण के मामले में आगरा पुलिस ने शनिवार को बड़ा खुलासा करते हुए छह राज्यों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। धर्मांतरण गिरोह से जुड़े सभी आरोपी नाबालिग लड़कियों को साजिश का शिकार बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से 10 दिन की रिमांड मिल गई। यह गिरोह छांगुर बाबा गिरोह से अलग है। 24 मार्च 2021 को सदर क्षेत्र निवासी दो सगी बहनें घर से गायब हो गई थीं। इस मामले में आगरा पुलिस को कई सुराग मिले। जिसके बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और एटीएस ने मिलकर कोलकाता से शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने एक युवती सहित आठ अन्य आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। धर्मांतरण कराने वाले इस गिरोह के तार अमेरिका, कनाडा सहित कई देशों तक फैले हुए हैं। इस गिरोह के तार आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने के साक्ष्य भी पुलिस को मिले हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें