आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में उत्तर प्रदेश एमएसएमई निर्यात सम्मेलन शुरू हुआ । इसमें आगरा और अलीगढ़ मंडल के 300 निर्यातक शामिल हुए यहां पर निर्यातकों और उद्यमियों ने अपने जिले में उद्यम में आ रही समस्याओं, निर्यात की नीतियों और उसको और बेहतर करने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। पहले दिन 300 निर्यातक शामिल हुए हैं । इसका समापन शनिवार को होगा। अंतिम दिन भी 300 निर्यातक आएंगे। एमएसएमई के अधिकारियों ने उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और अनुदान के बारे में भी जानकारी दी।