फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को राैंदा, दो मजदूरों की माैत

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार अटूस निवासी अनिल सारस्वत (41) और मानवेन्द्र सिंह (28) बीज गोदाम से मजदूरी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। करीब 2:30 बजे टीएसएफ कट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें रुनकता स्थित श्याम अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें