आगरा। एत्मादपुर के छलेसर क्षेत्र के भागूपुर पुल के पास ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। एक की रास्ते में ही मौत हो गई,जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दोनों मृतक गांव देवखेड़ा थाना पचोखरा फिरोजाबाद के निवासी थे।