आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया थाना क्षेत्र के गांव बिरई के पास सुबह करीब पांच बजे आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक किसी अज्ञात वाहन से टकराने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गया। पीछे से आ रहा मिनी ट्रक इसमें टकरा गया। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की दोनों तरफ से रोड जाम लग गया।