आगरा-ग्वालियर हाई वे स्थित गांव बीरई के पास सुबह 5 बजे दिल्ली से कास्मेटिक सामान भरकर जा रहे कंटेनर ने सड़क पर पहले से खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। कंटेनर के गैस सिलेंडर फटने से कंटेनर में आग लग गई। आग की लपटों ने खड़े ट्रक को चपेट में ले लिया। आग लगते ही दोनों वाहन जलने लगे। कंटेनर के चालक की आग में घिर जाने से जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक का चालक भी घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान वाहनों की पांच किमी तक लम्बी कतार लग गई।