फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कैंटर और कार में भिड़ंत, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे; सात घायल

आगरा-इटावा स्टेट हाइवे पर रविवार सुबह बाह के खोड किंदरपुरा एवं भदरौली के बीच स्थित पेट्रोलपंप के पास कैंटर और ईको कार में टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कुछ देर के लिए स्टेट हाइवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया। वाहनों का मलबा हटाए जाने के बाद सामान्य हो सका। दिल्ली से अपने घर आ रहे ईको कार सवार 7 लोग घायल हो गये। कार में फंसे घायलों को खिड़की काट कर बाहर निकाला जा सका। एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बाह पर भर्ती कराए गए घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें