आगरा। खंदारी स्थित आधार सेवा केंद्र पर आधार कार्ड में संशोधन कराने वालों की रोजाना भीड़ जुट रही है। लोगों का आधा दिन हेल्पडेस्क पर लाइन में ही खत्म हो जा रहा है। इसके बाद उन्हें समस्या समाधान कराने की जानकारी मिल पा रही है। फिर लंबी लाइन से गुजरकर मुश्किल ही केंद्र में जा पाते है। यदि जानकारी के अभाव में कोई कागज नहीं ला पाए तो दो से तीन दिन चक्कर काटने पड़ रहे हैं।