नये साल की पूर्व संध्या और नये साल पर होटल और रेस्तरां में आयोजन होंगे। देर रात तक सड़कों पर लोग रहेंगे। लोगों को जाम की समस्या से बचाने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन किया है। दो दिन शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार के मुताबिक, रात 11 बजे खुलने वाली नो-एंट्री इस बार नहीं खोली जाएगी। पूर्व में निर्गत सभी नो-एंट्री पास निरस्त माने जाएंगे। इसके अलावा शहर के अलग-अलग पाॅइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।