आगरा। शहर में मेट्रो परियोजना के बढ़ते कदम के साथ ही प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव का सिलसिला जारी है। अवंती बाई चौराहे पर मेट्रो निर्माण कार्य के चलते प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर दी है। इसके कारण भगवान टॉकीज की ओर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। सदर बाजार एवं ग्वालियर रोड़ से आने वाले वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने अब पोस्ट ऑफिस चौराहे से और आगरा कैंट एवं खेरिया मोड़ से भगवान टॉकीज की ओर जाने वाले वाहनों को नामनेर से होते हुए ये वाहन साईं की तकिया चौराहे पर निकलेंगे, जहा से वे अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।