फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नहर में गिरा ट्रैक्टर, ऐसे हुआ हादसा...चालक घायल

धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Aug 2025 02:13 PM IST

आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहलई में बृहस्पतिवार शाम को किसान भीकम सिंह पुत्र नत्थीलाल त्यागी अपने ट्रैक्टर को लेकर अपने खेतों की जुताई करने जा रहे थे कि तभी महाव रहलई मार्ग पर नहर की पुलिया टूटी होने के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर हैरो हल सहित पलट कर नहर में जा गिरा जिससे ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक भीकम सिंह घायल हो गए।गनीमत रही कि आसपास खेतों की तरफ मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और उपचार हेतु स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे और उन्हें उपचार दिलाया।गनीमत रही कि चालक को ज्यादा गंभीर चोटें नही आई।ग्रामीणों एदल सिंह, मुकेश कुमार आदि ने बताया कि वर्षों से नहर की पुलिया टूटी हुई है अनेक बार हादसे हो चुके है लेकिन नहर विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया है।मामले में अनेक बार शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें