देहरादून में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर उत्तर क्षेत्र बैडमिंटन चैंपियनशिप में द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ आगरा (टीआईएसए) की बालिका अंडर-19 बैडमिंटन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में टीम अजेय रही और एक भी मुकाबला गंवाए बिना चैंपियन बनी। इस जीत के साथ टीम ने सीबीएसई राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया।