हर हाथ में तिरंगा और जुबां पर मां भारती के जयकारे। आगरा में जोश और देशप्रेम से लबरेज युवाओं ने शुक्रवार को एमजी रोड पर तिंरगा वाहन रैली से अमर उजाला के देशभक्ति अभियान ‘मां तुझे प्रणाम' की एक और कड़ी को जोड़ा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से शहीदों को याद करने का संदेश देते हुए एमजी रोड होते हुए यात्रा निकाली गई। इसमें वाहन चलाकर 15 अगस्त की सुबह 10 बजे राष्ट्रगान के सम्मान में रुकने का संदेश दिया गया।