आगरा के थाना अछनेरा पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से चेकिंग के दौरान 10 चोरी की बाइक के साथ तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा ने तहसील किरावली स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा गौरव सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे थाना अछनेरा पुलिस सांधन रोड पर अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन शातिर चोरों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी की दस बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस ने सात बाइकों की पहचान कर ली है। अभी तीन बाइकों की पहचान नहीं हो सकी है।