फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा से गुजरने वाली आठ ट्रेनों के कोचों में तीसरी आंख की निगरानी शुरू

Arun Parashar Updated Wed, 22 Jul 2026 06:39 PM IST

आगरा रेल मंडल की ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए एलएचबी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों से कोच के प्रवेश द्वार, गलियारों और अंदर की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग होगी, जिससे किसी भी घटना की जांच में सटीक साक्ष्य उपलब्ध हो सकेंगे। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, आगरा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, आगरा-होशियारपुर एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और आगरा-अजमेर इंटरसिटी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल कैमरों की रिकॉर्डिंग और फुटेज रेलवे के मैकेनिकल विभाग के पास सुरक्षित रहेगी। किसी भी शिकायत, दुर्घटना या संदिग्ध गतिविधि की जांच के लिए आवश्यक फुटेज जीआरपी और आरपीएफ को उपलब्ध कराई जाएगी। भविष्य में इस व्यवस्था को कंट्रोल रूम से भी जोड़ा जाएगा, जिससे ट्रेनों की निगरानी केंद्रीय स्तर से भी की जा सकेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें