फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने राजमार्ग किया जाम

उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सोमवार को आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन ने वाहन की बरामदगी और मुआवजे की मांग की। कहा कि पुलिस ने तहरीर में उल्लिखित वाहन के स्थान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसा इरादतनगर थाना क्षेत्र के नगला इमली के पास 16 अक्तूबर की रात हुआ था। यहां सैंया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी राजवीर (24) जेसीबी की चपेट में आ गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें