बैंड बाजों का शोर और धूमधाम से निकलती बरात। मामला आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र का है। बरात निकलने के दौरान दूल्हे को इस कदर गुस्सा आया कि वो बग्घी से कूद गया और पगड़ी उतार कर फेंक दी। दूल्हे ने एक डॉक्टर को पीटना शुरू कर दिया, जो घर के आगे बैंड बाजों के शोर का विरोध कर रहा था। मामले में पड़ित ने थाने में तहरीर दी है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।