फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दूल्हा बने रघुराई... अवध में बाजे बधाई; धूमधाम से निकली राम बरात; जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

ताजनगरी आगरा के फतेहाबाद में शनिवार को रामलीला में धनुष भंग के बाद बैंड बाजा के साथ राम बारात निकली। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रभु श्री राम जी की बरात का जनकपुर के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। बरात बाह रोड तिराहा से शुरू हुई। इसका शुभारंभ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ संजय नागर ने भगवान श्री राम जी की आरती उतारकर किया। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता एवं महामंत्री राजू झा ने दूल्हा बने राम की न्यौछावर तिलक करके की। राम बरात में कौशल नरेश राजा दशरथ के गौरवशाली वंश की पताका लेकर पीछे सिपाही रूपी लोग थे। इनके पीछे विघ्न विनायक गणेश जी बरात शुभता की बौछार करते चल रहे थे। उनके पीछे मनमोहक झांकियों का सिलसिला प्रारंभ हुआ। राम बरात बाह रोड, गांधी चौक, सदर बाजार, अंम्वेडकर चौक, शमसाबाद रोड, गढी दरियाव, बाग कालोनी, आगरा रोड, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए जूनियर हाईस्कूल पहुंची। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद डीपी तिवारी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें